Amroha News: ग्रामीणों को चाकू मारकर घायल किया
अमरोहा, जुलाई 23 -- Amroha News: गजरौला। पकौड़ी की दुकान पर दो ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। एक ने दूसरे को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। तहरीर पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई निवासी सुमित कुमार व विजेंद्र सिंह ढोला के बीच मंगलवार को गांव के बाहर पकौड़ी की दुकान पर झगड़ा हो गया। आरोप है कि सुमित ने पकौड़ी की दुकान पर रखे चाकू को उठाकर विजेंद्र पर हमला कर घायल कर दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे व घायल को अस्पताल ले गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.