अमरोहा, अगस्त 31 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक स्थित सरकारी गोशाला में अव्यवस्था, गोवंश के साथ क्रूरता और लोगों के संग अभद्रता का आरोप लगाते हुए रविवार को बजरंग दल ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया। व्यवस्था में सुधार के संग आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी राहुल रविवार सुबह अपनी पत्नी के साथ गसेशाला से गाय लेने गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की। राहुल ने बताया कि गोशाला में गायों की हालत दयनीय है। कई गायें भूखी-प्यासी और घायल हालत में पड़ी हुई हैं। एक गाय की आंख से लगातार खून बह रहा था। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: गोशाला की अव्यवस्था पर गोरक्षकों का गुस्सा वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपी कर्मचारी डंडा लेकर मारने के लिए दौड़े।​ बज...