अमरोहा, नवम्बर 22 -- Amroha News: ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगरौली स्थित अस्थाई गोआश्रय स्थल में पशुओं को चारा, भूसा और पशु को पर्याप्त आहार नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान ने डीएम को पत्र लिखकर एनजीओ को हटाकर गोशाला का संचालन पंचायत को सौंपने की मांग की है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि बार-बार कहने के बाद भी गोशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा नहीं पहुंचाया जा रहा है, जिससे पशुओं की हालत दयनीय हो गई है। पत्र के मुताबिक मंगरौली गोआश्रय स्थल का संचालन गोपी गोपाल समिति नामक एनजीओ कर रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा किए गए निरीक्षण में गोशाला में पशुओं के लिए हरा चारा, पशु आहार व भूसा गोदाम में नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गोबर, गंदगी और ठंडी के चलते बीमार हो रहे गोवंश जो भूसा मिला भी, वह मात्र करीब पांच-छह कुंतल ही था, ज...