Amroha News: गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए गोशालाओं में किए जाएंगे इंतजाम
अमरोहा, अक्टूबर 21 -- Amroha News: गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए जिलेभर की गोशालाओं में विशेष इंतजाम किए जाएंगे। निराश्रित गोवंश के शत प्रतिशत संरक्षण, गोचर भूमि में हरे चारे के उत्पादन के साथ ही संरक्षित गोवंश को ठंड से बचाने के लिए कैटल शेड तिरपाल से कवर करने का निर्देश दिया गया है। पंचायती राज विभाग के साथ ही सभी बीडीओ व ईओ को इस ओर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। गोआश्रय स्थलों में तिरपाल, बोरा, पराली का इंतजाम करने, शेड को तिरपाल व बोरे से कवर करने, ठंड से बचाव के लिए जूट वाले बोरों का प्रयोग करने, साफ-सफाई दुरुस्त रखने, पानी, गोबर, गोमूत्र की निकासी का इंतजाम करने, बिछावन के लिए पराली, लकड़ी का बुरादा, गन्ने की खोई का प्रयोग करने, वृद्ध अशक्त व नवजात गोवंशों की विशेष देखभाल करने आदि निर्देश दिए गए हैं। डीएम डॉ.नितिन गौड़ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.