अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: मंडी धनौरा मार्ग पर रविवार शाम ट्रैक्टर के नीचे दबकर 55 वर्षीय किसान मुनिपाल की मौत हो गई। हादसा सामने से आ रहे गोवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में हुआ। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत पर परिजनों का रोते-बिलखते बुरा हाल है। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव पत्थरकुटी निवासी मुनिपाल सिंह पेशे से किसान थे। उनकी पत्नी मुन्नी देवी की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में बेटी मंजू लता व बबीता के अलावा एक बेटा शेखर है। परिजनों के मुताबिक मुनिपाल सिंह रविवार को ट्रैक्टर में मक्का की बोरियां रखकर बेचने के लिए नौगावां सादात आए थे। शाम में वह मक्का बेचकर मंडी धनौरा वापस जा रहे थे। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के ही गांव काला डाबरा से गुजरते समय सामने से आ रहे गोवंशीय पशु को बचाने के चक्क...