अमरोहा, नवम्बर 5 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव बल्दाना हीरा सिंह में खाद गूजर न्याय पंचायत स्तरीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की खेलकूद एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ आरती गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक संग मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद व सुलेख जैसी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। गोला फेंक बालक वर्ग में अर्शिल प्रथम, अनुज द्वितीय व आदर्श तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मनप्रीत प्रथम, नूरेशमा द्वितीय व दिव्यांशी तृतीय रहीं। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक संकुल निशा सिंह, डॉ.नरेंद्र सिंह, नीतू सिंह, कविराज सिंह, विजय वीर सिंह, दीपेंद्र सिंह, वर्षा रानी, मीना यादव, रीता देवी, सुरभि आदि मौजूद ...