Amroha News: गोदभराई में जा रही विवाहिता तीन वर्षीय बेटी संग लापता
अमरोहा, सितम्बर 9 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी तीन वर्षीय बेटी के साथ लापता हो गई। विवाहिता पति और तीन बेटियों के साथ चचेरी साली की गोदभराई में शामिल होने जोया जा रही थी। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर युवक ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। युवक के मुताबिक सोमवार को वह पत्नी और तीन बेटियों के साथ जोया स्थित एक बैंक्वेट हाल में चचेरी साली की गोदभराई में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रास्ते में डिडौली गांव स्थित अपने साढ़ू के घर पर उसने दो बेटियों को छोड़ दिया। इसके बाद वह पत्नी और तीन वर्षीय बेटी के साथ बाइक से जोया की ओर चला। जोया में पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने के लिए वह पत्नी और बेटी को वहीं छोड़कर पेट्रोल भरवाने चला गया। तेल डलवाकर वापस लौटा तो पत्नी और तीन वर्षीय बेटी मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.