Amroha News: गैर संप्रदाय के युवक की छेड़छाड़ से आहत दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
अमरोहा, सितम्बर 11 -- Amroha News: क्षेत्र के एक गांव निवासी गैर संप्रदाय के युवक की छेड़छाड़ से आहत गांव निवासी कक्षा दस की छात्रा ने गुरुवार सुबह अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं आरोपी के दूसरे संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। सूचना से पुलिस-प्रशासनिक अफसरों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने हालात को काबू करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोप है कि आरोपी लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। वहीं पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी छात्रा के स्कूल आते-जाते वक्त उस पर फब्तियां कसता था। कई बार उसने छेड़छाड़ भी की। छात्रा ने इस बावत बुधवार को अपने परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.