अमरोहा, नवम्बर 14 -- Amroha News: क्षेत्र में गेहूं बुआई का सीजन शुरू हो गया है। किसानों ने खेतों का पलेवा शुरू कर दिया है। खेतों में नमी लाने के लिए किसान सिंचाई करने में जुटे हैं ताकि सही समय पर बुआई हो व अच्छी पैदावार मिल सके। गौरतलब है कि किसान अब गंगा मेले के लिए रवाना होने की तैयारी में हैं। मुख्य गंगा स्नान पर्व 24 नवंबर को है जबकि बहुत से किसान अभी से तिगरी गंगा धाम पहुंचना शुरू हो गए हैं। अधिकांश किसान गंगा मेले से वापसी के बाद ही गेहूं की बुआई करेंगे। वहीं कुछ किसानों ने अभी से ही गेहूं की बुआई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Amroha News: हसनपुर क्षेत्र में गेहूं बुआई की तैयारियां तेज, किसानों ने शुरू किया खेतों का पलेवा जिन खेतों में नमी पर्याप्त है और बुआई का समय हो गया है, वहां किसान ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों से बुआई करने में ...