Amroha News: गीदड़ के हमले में किसान घायल, उपचार जारी
अमरोहा, अगस्त 30 -- Amroha News: खेत पर जा रहे किसान पर रास्ते में अचानक गीदड़ ने हमला कर दिया। गीदड़ ने किसान के चेहरे पर पंजों और दांतों से वार कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसी तरह गीदड़ को भगाया। घायल किसान का उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर छोईया निवासी सोमपाल सिंह शनिवार दोपहर बाद खेत पर जा रहा था। सोमपाल का कहना है कि रास्ते में अचानक झाड़ियों से निकले गीदड़ ने उस पर हमला बोल दिया। सोमपाल के चेहरे पर पंजे मारने के साथ दांत भी गढ़ा दिए। हमले में सोमपाल घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे उनके भतीजे कुलदीप व अन्य किसान मौके पर पहुंचे और गीदड़ को भगाया। सोमपाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसानों को भय है कि कही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.