अमरोहा, अक्टूबर 20 -- Amroha News: श्रीराधा माधव सेवक संघ द्वारा निकाली गई मां भगवती की 30वीं शोभायात्रा ने नगरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा में शामिल देवी-देवताओं की झांकियों को देखकर हर कोई अभिभूत हो उठा। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर पुष्प वर्षा की और प्रसाद प्राप्त किया। सोमवार देर शाम बस्ती स्थित नव दुर्गा चामुंडा मंदिर से प्रारम्भ हुई मां भगवती की शोभायात्रा हनुमान मंदिर, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, इंदिरा चौक, टीचर कॉलोनी के बाद वापस बस्ती में मंदिर पर जाकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में मां भगवती का रथ आकर्षण का केंद्र बना रहा, जबकि भगवान गणेश, मां वैष्णो देवी, भगवान जगन्नाथ, खाटू श्याम, महाकाल, श्रीराम दरबार, पवन पुत्र हनुमान, लंका दहन, महारास की झांकी शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मां भगवती की भव्य शोभायात्रा में उम...