Amroha News: गश्त कर रही पुलिस टीम पर झपटा तेंदुआ, टार्च पर मारा पंजा
अमरोहा, अक्टूबर 10 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत बनी हुई है। शनिवार तड़के सहसपुर अलीनगर से शाहपुर मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस टीम के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। उसने बाइक पर पीछे बैठे होमगार्ड पर झपट्टा मारा। होमगार्ड ने टार्च जलाकर घुमाई तो तेंदुए का पंजा टार्च पर लगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बाइक दौड़ाकर अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और होमगार्ड अमर सिंह शनिवार तड़के करीब ढाई बजे बाइक से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सहसपुर अलीनगर से शाहपुर मार्ग पर उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। दोनों कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तेंदुआ पीछे बैठे होमगार्ड अमर सिंह की ओर झपट पड़ा। खतरा भांपकर होमगार्ड ने तत्काल टार्च जलाकर तेंदुए की ओर घुमाई। इसी दौरान तेंदुए का पंजा टार्च पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.