अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: नगर के रहरा अड्डे के नजदीक स्थित निजी अस्पताल में गलत आपरेशन से महिला की तबीयत बिगड़ने व कहीं अधिक बिल वसूलने का आरोप लगाते हुए रविवार को परिजनों ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से भी मामले की शिकायत की गई है। परिजनों संग रविवार दोपहर कोतवाली गेट पर प्रदर्शन करते हुए जनपद संभल के गांव मुजाहिदपुर निवासी आराम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्भवती पुत्रवधू सुमन को बीती दो जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर नगर के रहरा अड्डे के पास हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने मोटी रकम ऐंठने के उद्देश्य से बिना जरूरत ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के दौरान सुमन ने बेटी को जन्म दिया, जिसे नजदीक क...