Amroha News: गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की
अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट की ब्लाक स्तरीय मासिक पंचायत गांव सलारपुर में आयोजित हुई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि गन्ने का रेट व चीनी मिलों का संचालन को लेकर शासन-प्रशासन गंभीर नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की जल्द से जल्द गन्ने का रेट 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित कर शुगर मिलों का पेराई सत्र शुरु कराया जाए। उन्होंने मांगों का निस्तारण नहीं होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी भी दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मदनपाल सिंह ने कहा कि यदि समय रहते हमारे किसान सचेत नहीं हुई तो आने वाले समय में किसानों की जमीन पर हिंदुस्तान के उद्योगपतियों का कब्जा होगा। यह भी पढ़ें- Meerut News: गन्ना भुगतान पर ब्याज में देरी और मूल्य वृद्धि को लेकर मवाना और दौराला समिति पर हंगामा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.