अमरोहा, सितम्बर 25 -- Amroha News: ​हसनपुर। गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने व अक्तूबर माह के दूसरे हफ्ते में चीनी मिलों के संचालन की मांग को लेकर भाकियू शंकर पदाधिकारियों ने गुरुवार को मंडी समिति परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। ​धरने को संबोधित करते हुए संगठन जिलाध्यक्ष चौधरी नेमपाल सिंह ने कहा कि लागत के हिसाब से पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया जाना जरूरी है। इससे कम पर किसान को औसत नहीं आएगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह ने सहकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण की घोषणा को जल्द पूरा करने का मुद्दा उठाया। कैप्टन वीर सिंह ने छुट्टा पशु, खूंखार कुत्तों व बंदरों को पकड़वाए जाने की मांग की। बिजली, सिंचाई, चकबंदी व स्वास्थ्य सेवाओं समेत 13 सूत्री...