Amroha News: गन्ना मूल्य 550 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग
अमरोहा, नवम्बर 5 -- Amroha News: गुरुवार को आयोजित भाकियू टिकैत गुट पदाधिकारियों की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने नए पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य 550 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने व वेव शुगर मिल समेत अन्य सभी मिलों में 5009 प्रजाति के गन्ने की अगेती प्रजाति के रूप में खरीद कराने की मांग की। किसानों ने धान क्रय केंद्रों पर खरीद व्यवस्था दुरुस्त करने, 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके किसानों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने व मध्य गंगा नहर की दोनों पटरियों पर पक्की सड़क बनाए जाने की आवाज भी उठाई। दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर चिंता जताते हुए हसनपुर क्षेत्र में इस ओर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। चेतावनी दी कि मिलावट पर रोक नहीं लगी तो भाकियू आंदोलन करेगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.