अमरोहा, सितम्बर 7 -- Amroha News: गजरौला मार्ग पर शनिवार रात पिकअप एवं आर्टिका कार की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों को एंबुलेंस से गजरौला सीएचसी जबकि दो को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक चीख पुकार मची रही। यूपी 112 ने मौका मुआयना किया। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी सुरजीत एवं भीमसेन पिकअप गाड़ी लेकर गजरौला से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी पिकअप गाड़ी गजरौला मार्ग पर सिहाली जागीर के निकट पहुंची कि सामने से आ रही आर्टिका कार से भिड़ंत हो गई। कार सवार तीन जबकि पिकअप सवार दो लोग घयल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। यहां जुटे ग्रामीणों व राहगीरों ने पुलिस को खबर कर दी। मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने सवार तीनों घायलों को गजरौला जबकि पिकअप सवार सुरजीत एवं...