Amroha News: गजरौला मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया से बाइक टकराने से तीन घायल, दो की हालत नाजुक
अमरोहा, अक्टूबर 6 -- Amroha News: गजरौला मार्ग पर बन रहीं नहर की पुलिया की दीवार से सोमवार रात तेज गति बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी गुड्डू पुत्र रशीद थाना बछराऊ स्थित रिश्तेदारी में सोमवार की रात आयोजित शादी समारोह में जा रहा था। गुड्डू को बाइक से छोड़ने के लिए उसके गांव निवासी दोस्त रिहान पुत्र फारूक एवं समीर पुत्र अंसार आए थे। जैसे ही उनकी बाइक सोमवार रात गजरौला मार्ग पर पहुंची तो मार्ग पर निर्माणाधीन नहर की पुलिया की दीवार से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.