Amroha News: गजरौला के जंगल में घायल मिला तेंदुआ, ग्रामीणों में मची अफरातफरी
अमरोहा, अक्टूबर 25 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी के जंगल में रविवार सुबह घायल अवस्था में तेंदुआ मिलने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। जंगल में तेंदुए को पड़ा देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अपने मोबाइल फोन से तेंदुए का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब छह बजे गांव मोहरका पट्टी के जंगल में ग्रामीणों को एक तेंदुआ घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। जंगल में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
जंगल में घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.