अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य विभाग की मंडलीय टीम ने बुधवार देर रात गजरौला में दो पनीर फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई की। मौके से दस लाख रुपये कीमत से अधिक का मिलावटी पनीर व दूध बरामद किया। अचानक हुई कार्रवाई से फैक्ट्री संचालकों के बीच हड़कंप मच गया। टीम ने बरामद खाद्य पदार्थों को कब्जे में लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। मौके से मिले पनीर व दूध का सैंपल भी लिया गया है। गौरतलब है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर प्रदेश स्तर से स्वाट टीमों का गठन किया गया है। इसी के तहत मुरादाबाद के मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने बुधवार देर रात शहर में कुमराला मार्ग पर आमने-सामने संचालित दो पनीर फैक्ट्रियों पर छापामारी की...