Amroha News: गंदे पानी के बीच से होकर गुजरी शव यात्रा, रोष
अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव भावली में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका है। आरोप है कि कई वर्ष से यह समस्या बनी है। शिकायत के बाद भी अफसर निदान नहीं कर रहे। बारात चढ़त से लेकर अंतिम शव यात्रा के लिए भी गंदे पानी से होकर गुजरना मजबूरी बना है। शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें लोग कंधे पर अर्थी लेकर गंदे पानी से होकर गुजरते देखे जा रहे हैं। पड़ताल करने पर पता चला कि गांव निवासी बुजुर्ग की बीते 6 जुलाई को मौत हो गई थी। अगले दिन अंतिम शव यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में शामिल लोग कंधे पर रखी अर्थी को लेकर गंदे पानी से होकर गुजरे। लोगों में इसे लेकर रोष देखा गया। ग्रामीण नीरज कुमार, प्रेम सिंह, जीतपाल सिंह व लोकेश कुमार के मुताबिक गांव में पिछले दस वर्षों से जलभराव की समस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.