Amroha News: गंगा के जलस्तर में इजाफा, हसनपुर क्षेत्र में तटबंध से सटा पानी
अमरोहा, सितम्बर 7 -- Amroha News: पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश एवं बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण तहसील क्षेत्र के टापू पर बसे चार गांव के नजदीक पानी पहुंच गया है। शनिवार रात किसी वक्त तट बंध से भी पानी सट गया। क्षेत्र के लोगों में खलबली मची है। तहसील क्षेत्र के गंगानगर, सतेड़ा की मढैया, धोरिया की मढैया, सिरसा गुर्जर की मढैया समेत चार गांव गंगा के टापू पर बसे हुए हैं। बरसात के दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने के संग इन गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है एक माह पूर्व सिरसा गुर्जर की मढैया के करीब तीस किसानों की झोपड़ी गंगा की तेज धार में समा गई थीं। हालांकि, इससे पहले ही भगवानसहाय, चंद्रपाल, शांति, नेक्सा व कैलाश आदि किसान सभी घरेलू सामान ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर मूल गांव सिरसा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.