अमरोहा, सितम्बर 9 -- Amroha News: गंगा के बढ़ते जलस्तर ने खादर क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते नदी में उफान के साथ कटान भी तेज हो गया है। बाढ़ का पानी गांवों के रास्तों और घरों तक पहुंचने से दहशत बनी है। हालात यह है कि घरों में दरारें तक पड़ने लगी हैं। गांव देवीपुर, मुकारमपुर, इब्राहिमपुर, हुसैनपुर, रामपुर खादर, पहाड़पुर, पट्टी खादर समेत कई गांव फिलहाल बाढ़ से प्रभावित हैं। मुकारमपुर में हालात अधिक गंभीर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जलभराव के चलते यहां बुखार व त्वचा संबंधी बीमारियों से लोग परेशान हैं। पशुओं के बीमार होने से पशुपालकों की चिंता भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई शिविर नहीं लगाया गया है। बाढ़ व बारिश से मकान...