अमरोहा, अगस्त 28 -- Amroha News: हसनपुर में पिछले 26 घंटे के भीतर गंगा की तेज धार सतेड़ा के नजदीक श्मशान घाट के अंत्येष्टि स्थल के आधे चबूतरे को बहाकर ले गई है। खेत व फसलें भी गंगा की धार में समा रहे हैं। कई गांवों के किसान गंगा के रुख से परेशान हैं। तहसील क्षेत्र के गांव सतेड़ा के ग्राम प्रधान करन सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह से गंगा कटान करती हुई श्मशान घाट तक पहुंच गई थी। शाम तक अंत्येष्टि स्थल के चबूतरे का एक हिस्सा बह गया। रात में किसी वक्त आधा चबूतरा गंगा में समा गया। माना जा रहा है कि धार का रुख नहीं बदला तो बाकी अंत्येष्टि स्थल का चबूतरा भी बह सकता है। उधर, पानी अभी भी तटबंध के भीतर सतेड़ा के ग्रामीणों द्वारा बनाए गए घरों के नजदीक ठहरा हुआ है। यह भी पढ़ें- गंगा की तेज धार में समा रहीं ईख-धान की फसलें, किसान परेशानफसलें भी प्रभावित...