अमरोहा, अक्टूबर 31 -- Amroha News: जिला पौधरोपण, गंगा एवं पर्यावरण समिति पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार आयोजित हुई। बीते वर्षों में किए गए पौधरोपण के अनुरक्षण एवं संरक्षण, ग्रीन चौपाल, गंगा एवं जलस्रोतों की स्वच्छता, ड्रेनों एवं अपशिष्ट जल के समुचित प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने समेत अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे क्षेत्रों में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाए। किसानों को इसके लाभ की जानकारी देते हुए प्रोत्साहन कार्यक्रम संचालित किए जाएं। संबंधित विभाग किसानों को जरूरी तकनीकी जानकारी व मार्गदर्शन दें। पौधरोपण की समीक्षा में कहा कि केवल पौधरोपण कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण...