Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर एंबुलेंस-ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, मची अफरातफरी
अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मरीज को लेकर उझारी के निजी अस्पताल जा रही एंबुलेंस की सामने से आ रही ईंटों लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। हादसा थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव कनेटा और मंगरौला के बीच रात करीब 11:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के एक गांव से निजी एंबुलेंस मरीज को लेकर उझारी की ओर जा रही थी। जैसे ही एंबुलेंस गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग पर पहुंची कि सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी खिड़की टूटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंस गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में सवार मरीज, परिजन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.