Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर बस की टक्कर से पिकअप सवार बदायूं के मजदूर की मौत, 14 घायल
अमरोहा, नवम्बर 20 -- Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के तेज रफ्तार बस ने पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। आदमपुर थाना क्षेत्र में गांव पांडली के पास हुए हादसे में बदायूं निवासी 45 वर्षीय मजदूर कमल सिंह की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को हसनपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाली बस की पहचान करने में जुटी है। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव मऊ अस्सू निवासी पान सिंह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। दीपावली पर वह परिवार के साथ गांव आए थे। बुधवार रात परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.