Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग में 165 वाहनों के चालान
अमरोहा, नवम्बर 22 -- Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ अमरोहा यातायात पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में शनिवार को चलाए गए ऑपरेशन सेफ स्पीड अभियान के दौरान पुलिस ने महज तीन घंटे में ओवरस्पीडिंग करने वाले 165 वाहन चालकों के चालान काटे। कुल तीन लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक इंटरसेप्टर के जरिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन कर फर्राटा भर रहे वाहन पुलिस की कार्रवाई की जद में आए। पुलिस ने चालान करने के साथ वाहन चालकों को तेज रफ्तार के खतरों को लेकर भी जागरूक किया। साथ ही एक्सप्रेसवे पर गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.