Amroha News: गंगानगर-सतेड़ा की मढैया के घरों की दहलीज तक पहुंचा पानी, सब्जी की फसलें नष्ट
अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से टापू पर बसे गंगानगर व सिरसा गुर्जर में तटबंध के भीतर बने घरों की दहलीज तक पानी पहुंच गया है। तटबंध की ओर भी तेजी से पानी बढ़ रहा है। इसके साथ ही खादर क्षेत्र के गांवों के लोगों की दुश्वारी बढ़ती जा रही है। रास्तों पर जलभराव के चलते पशुओं के लिए हरा चारा भी पानी से होकर लाना पड़ रहा है। पानी की तेज धारा के कटान से करीब पांच हजार बीघा ईख व लगातार पानी भरा रहने से करीब एक हजार बीघा लौकी-तुरई व करेले की फसलें नष्ट हो चुकी हैं। अफसरों के मुताबिक पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बरसात व बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। तहसील क्षेत्र के गंगानगर, सतेड़ा की मढैया, धोरिया की मढैया, सिरसा गुर्जर की मढैया समेत चार गांव गंगा के टापू पर बसे हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.