अमरोहा, जुलाई 21 -- Amroha News: जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा उर्फ कलालखेड़ा में खेत पर जा रहे एक युवक को रोककर चोरी का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव कालाखेड़ा उर्फ कलालखेड़ा निवासी जुबैर के मुताबिक बीती 20 जुलाई की दोपहर करीब 12:30 बजे उनका बेटा रजैन खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कैफ, बुनियाद व फाजिल ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उस पर चोरी करने का आरोप लगाया। विरोध जताने पर तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने मामले में तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपि...