Amroha News: खेत पर काम के दौरान गांगन नदी में नहाने गए मजदूर की डूबकर मौत
अमरोहा, सितम्बर 23 -- Amroha News: खेत पर काम करते समय गर्मी लगने पर साथियों के साथ गांगन नदी में नहाने गए मजदूर लालाराम सैनी की डूबकर मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव हसनपुर कचिया निवासी लालाराम सैनी पेशे से मजदूर थे। मंगलवार दोपहर वह गांव के ही एक किसान के खेत में मजदूरी करने गए थे। किसान का खेत गांगन नदी के पास है। लालाराम सैनी समेत चार लोग खेत में ईख बांधने का काम कर रहे थे। खेत में काम करते समय जब सभी लोगों को गर्मी लगी तो वह पास से गुजर रही गांगन नदी में नहाने चले गए। नहाते समय लालाराम सैनी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। लालाराम को डूबता देख साथियों ने शोर मचा दिया। लोगों और चारों साथियों ने नदी में उतरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.