अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने घटना की जानकारी कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सबदल्लीपुर निवासी बॉबी व रमेश के बीच काफी समय से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विवाद ने फिर से तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। घायलों के अनुसार उस समय वह अपने घर पर बैठे हुए थे कि तभी रमेश अपने साथियों के साथ आ गया तथा बॉबी व उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: मारपीट में छह लोग घायल दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...