Amroha News: खेतों के बीच नाला निर्माण को अवैध बताते हुए किसानों ने किया प्रदर्शन
अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैसरौली में किसानों के खेतों के बीच से अवैध तरीके से नाला निकाले जाने का आरोप लगाया है। शनिवार को ग्रामीणों ने गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र प्रेषित करते हुए नाला निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि ग्राम पंचायत बाईखेड़ा का गंदा पानी भैसरौली के जंगल में खेतों के बीच से निकाला जा रहा है। किसानों के अनुसार मौके पर कोई तालाब या ग्राम समाज की भूमि भी नहीं है, जबकि वहीं पर सड़क का निर्माण भी कराया जा रहा है। ग्रामवासियों का आरोप है कि वह रास्ता नक्शे या कागजों में दर्ज ही नहीं है। खेतों के बीच से इस तरह अवैध तरीके से गंदा नाला निकाला गया तो किसानों को भारी नुकसान होगा। फसल बर्बाद होने के साथ जमीन भी बंजर होने का खतरा है। न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.