Amroha News: खाता के अश्व मेले की बढ़ रही धाक, पांच लाख में बिका बिहार का नुकरा
अमरोहा, सितम्बर 15 -- Amroha News: टापों की गूंज, नायाब नस्लों के घोड़े और देश भर से जुटे हजारों खरीदार... दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे से सटे गांव खाता में चल रहे अश्व मेले में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। सोमवार को मेले में बिहार से आया 'नुकरा' नस्ल का घोड़ा पांच लाख रुपये में बिका, जो दिनभर चर्चा का केंद्र बना रहा। डेढ़ दशक से लग रहे इस पारंपरिक मेले में उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन जिलों सहित कई राज्यों के किसान, व्यापारी और घुड़सवारी के शौकीन जुट रहे हैं। गांव में करीब छह एकड़ जमीन में साल में दो बार कृष्ण जन्माष्टमी और फरवरी में अश्व मेला लगता है। दो सितंबर से शुरू हुआ मेला इस बार भी अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, बुलंदशहर और हापुड़ के किसानों और घोड़ा प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आए व्यापारी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.