Amroha News: खराब गुणवत्ता वाले खाद्यान्न का इस्तेमाल रोकने के आदेश, फिर से होगी जांच
अमरोहा, सितम्बर 12 -- Amroha News: विकास खंड गंगेश्वरी के कंपोजिट विद्यालय ढेंकला में छत से बरसात का पानी टपकने से गुणवत्ता प्रभावित होने वाले खाद्यान्न का इस्तेमाल रोकने के आदेश दिए गए हैं। बीएसए डॉ.मोनिका ने मामले में बीईओ को फिर से विस्तृत जांच कर आख्या देने के लिए कहा है। गौरतलब है कि मंगलवार को गांव निवासी छत्रपाल सिंह, वीरभान सिंह, विश्राम सिंह, मनवीर सिंह, जमुना सिंह आदि ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया था कि प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र के स्टोर रूम में रखे करीब सात कुंतल मिड-डे-मील राशन के बरसात के पानी में भीगने से गुणवत्ता खराब हो गई है। राशन के रखरखाव में लापरवाही की बात भी कही थी। गंदगी समेत अन्य बिन्दुओं पर भी जांच की मांग की थी। बुधवार को हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने पर बीएसए ने मामले की जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.