Amroha News: खनन के विरोध पर युवकों की पिटाई, खनन में लगे लोगों पर मारपीट का आरोप
अमरोहा, सितम्बर 2 -- Amroha News: आदमपुर थाना क्षेत्र के ढवारसी गांव के जंगल में अवैध खनन रोकने पहुंचे युवकों को खनन करने वाले लोगों ने पीट दिया। मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ। यहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। दोनों ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक ढवारसी गांव के पास सोमवार मध्य रात्रि कई लोग अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे थे। कस्बे के संग नजदीकी गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और खनन का विरोध किया। इस दौरान खनन करा रहे क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति व उसके साथियों से युवकों की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। एक युवक ने मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.