Amroha News: खंडेलवाल मंदिर में बर्फ से बनाया शिवलिंग
अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: अमरोहा। सावन माह के पहले सोमवार पर नगर के मोहल्ला कोट स्थित खंडेलवाल मंदिर में शिवालय को रंगे बिरंगे फूलों से सजाया गया। बर्फ से बनाए गए शिवलिंग का श्रृंगार किया गया। भक्तों संग कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। मंदिर के पुजारी रजत पाठक ने बताया कि सावन माह में सोमवार के दिन रुद्राभिषेक या जलाभिषेक का विशेष महत्व है। रुद्राभिषेक से व्यक्ति के सभी संकट दूर होते हैं। व्रत रखने से मनुष्य को शिवलोक की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बारिश के बीच भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक यह भी पढ़ें- Unnao News: अमरनाथ बाबा की तर्ज भक्तों ने बनाया बर्फ का शिवलिंग यह भी पढ़ें- मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक बिल्व पत्र, भांग और धतूरा अर्पित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.