Amroha News: कोहरे के बीच यातायात बुरी तरह प्रभावित,रेंगे वाहन
अमरोहा, नवम्बर 29 -- Amroha News: मौसम में बदलाव के साथ ही क्षेत्र में कोहरे का असर बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह से आसमान में कोहरे की चादर छाई रही। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे के साथ ही अन्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे की आशंका के बीच वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर धीमी गति से चले। सुबह के समय हाईवे पर कोहरा अधिक होने के चलते दूर तक देख पाना मुश्किल रहा। ऐसे में कार, बस, ट्रक व अन्य वाहन चालकों ने रफ्तार कम कर दी। कई स्थानों पर वाहन एक-दूसरे के पीछे कतारबद्ध होकर चलते दिखे। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: शहर में शाम पांच बजे ही छाया कोहरा, लाइटें जलाकर रेंगते दिखे वाहन वहीं, हाईवे पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे के चलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.