अमरोहा, नवम्बर 1 -- Amroha News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी को पांच साल कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दोषी जमानत पर जेल से बाहर था, अदालत से सजा सुनाए जाने पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामला थाना आदमपुर से संबंधित था। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रहरा थाना क्षेत्र के गांव मैसरी निवासी विमल कुमार पर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी विमल को गिरफ्तार कर कोर्ट के माध्यम से जेल भेज दिया था हालांकि बाद में जमानत पर जेल से रिहाई मिल गई थी। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय (प्रथम) की अदा...