अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: अमरोहा। जहरीली शराब तैयार कर बेचने वाले हसनपुर के दोषी कृष्णपाल को अदालत ने तीन साल जेल की सजा सुनाई। एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। 29 दिसंबर 2016 को हसनपुर कोतवाली में तैनात तत्कालीन दरोगा सतेंद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव करनखाल निवासी कृष्णपाल को खेत में बनी कोठरी में रेक्टीफाइड स्प्रिट मिलाकर अवैध और जहरीली कच्ची शराब तैयार करते हुए घेरा था लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस ने मौके से दो प्लास्टिक के ड्रम से करीब 95 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट, एक जरीकैन में 20 लीटर मिलावटी कच्ची शराब, प्लास्टिक की बाल्टी, मग और कीप बरामद की थी। पुलिस ने मौके से स्प्रिट और शराब के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर...