अमरोहा, अगस्त 20 -- Amroha News: घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा पुलिस ने पीड़िता के भाई का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़िता ने अदालत की शरण लेकर मामले में आरोपी व उसके जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से जुड़ा है। यहां रहने वाली युवती का आरोप है कि मोहल्ले का रहने वाला शहजाद उसके साथ छेड़छाड़ करता है। 17 जुलाई को शराब के नशे में घर में घुस आया। पीड़िता के भाई ने इसकी शिकायत शहजाद के परिजनों से की तो उन्होंने पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। आरोप है कि पीड़िता ने कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं करते हुए आरोपियों को छोड़ दिया। बाद में पीड़िता ने इस मामले में अदालत क...