Amroha News: कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मर से कॉपर, ऑयल और केबल चोरी
अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में चोरों ने स्काई ड्रीम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर से कॉपर, ऑयल और केबल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 22 अक्तूबर की रात की है। कंपनी के प्रबंधक रिंकू सिंह ने बताया कि जोया रोड पर अमरोहा वन और अमरोहा सिटी सेंटर नाम से कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। 23 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे जब गार्ड कॉलोनी में पहुंचा तो ट्रांसफार्मर से सामान गायब मिला। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई। प्रबंधक ने अमरोहा देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.