अमरोहा, जुलाई 13 -- Amroha News: फोटो जोया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार का सोमवार को चौधरपुर गांव स्थित जीवन 24 अस्पताल में मैनेजिंग डायरेक्टर डा. रईस अहमद ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मुजफ्फरनगर से मुरादाबाद में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जीवन 24 अस्पताल के सामने उनका काफिला रोका गया, जहां डा. रईस अहमद एवं अस्पताल प्रबंधन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के बाद मंत्री ने अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय पाल सिंह, प्रशांत, भूरे सिंह नागर,राजा,युवा जिलाध्यक्ष गुरुमीत सिंह चीमा, ...