अमरोहा, अक्टूबर 15 -- Amroha News: नगर के रहरा अड्डा पर आदर्श भारतीय रामलीला समिति के संयोजन में चल रही रामलीला में बुधवार रात कैकेई-मंथरा व दशरथ संवाद एवं राम वनवास की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि किस प्रकार मंथरा कैकेई के कान भरकर उसे राजा दशरथ से दो वरदान मांगने के लिए उकसाती है। कैकेई के हठ और दशरथ की विवशता के दृश्य को देख दर्शक भावुक हो उठे। इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम द्वारा पिता की आज्ञा का पालन करते हुए वनवास स्वीकार करने की लीला का मंचन किया गया। राम के वनवास जाते ही पूरे पंडाल में गमगीन माहौल छा गया और कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: श्री राम को मिला वनवास तो भरत को राज गद्दी कलाकारों के सजीव अभिनय की दर्शकों ने जमकर सराहना की। इस दौरान समिति अध्यक्ष महेश चंद्र सैनी...