अमरोहा, अक्टूबर 31 -- Amroha News: आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगला खादर निवासी राजकुमार ने साथी मजदूरों के साथ शुक्रवार रात कोतवाली पहुंचकर ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। राजकुमार के अनुसार वह क्षेत्र के गांव पथरा निवासी जीतू, फतेहपुर अधेक निवासी महेश ठाकुर, पथरा निवासी रूप किशोर, नंगला खादर निवासी जीवन कुमार व योगेश, दयावली खालसा निवासी सुमित ठाकुर व रोहतास के साथ कोतवाली क्षेत्र के ही गांव मोहम्मदपुर बंगर निवासी ठेकेदार के साथ केरल काम करने के लिए गए थे। आरोप है कि वहां दो-चार दिन काम करने के बाद न मजदूरी मिली और न काम। ठेकेदार को फोन पर बताया तो उसने नंबर ब्लाक कर दिया। यह भी पढ़ें- Amroha News: केरल में काम दिलाने के नाम पर मजदूरों से धोखा, मजदूरी नहीं मिलने पर परेशान होकर कोतवाली पहुंचे मजदूर काम और मजदूरी ...