Amroha News: केमिकल लदे टैंकर में फंसा एवी केबिल, खंभा टूटा
अमरोहा, अगस्त 1 -- Amroha News: हसनपुर। अलीगढ़ मार्ग स्थित तीसरी मील के पास शनिवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। नगर की ओर से केमिकल लादकर गंगा एक्सप्रेसवे पर जा रहा टैंकर में एवी केबिल में उलझ गया। खिंचाव के कारण विद्युत खंभा टूटकर सीधे केमिकल से भरे टैंकर के ऊपर गिर गया। खंभा गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय लाइन में विद्युत आपूर्ति बंद थी। यदि बिजली चालू होती तो केमिकल में आग लग सकती थी। करंट से भीषण हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर केबिल काफी नीचे लटक रहे है, जिससे आए दिन हादसों का डर बना रहता है। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया और विद्युत कर्मियों ने क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर लाइन दुरुस्त कराई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.