Amroha News: केएसएस इंटर कॉलेज में पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: मंडी धनौरा। पर्यावरण संरक्षण व हरित अभियान को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को क्षेत्र के गांव कौराला के कुंदन सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में 33यूपी बटालियन एनसीसी के संयोजन में पौधरोपण किया गया। प्रबंधक सरदार जगजीत सिंह ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण व घटते वन क्षेत्र मानव जीवन के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समझनी होगी। एनसीसी प्रभारी योगेश कुमार ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। प्रत्येक छात्र-छात्रा से कम से कम एक पौधा रोपकर उसकी जिम्मेदारी लेने व पर्यावरण जागरूकता का संदेश समाज तक पहुंचाने की अपील की। कैडेट्स ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान तनीषा सिसोदिया, मुनीत कुमार, हर्ष गौतम, प्रिंस, अभिजीत, रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.