Amroha News: केएसएम में 10 दिवसीय मंडल स्तरीय एनसीसी कैंप शुरू
अमरोहा, सितम्बर 25 -- Amroha News: मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव कौराला स्थित कुंदन सिंह मेमोरियल इंटर एवं डिग्री कॉलेज में एनसीसी का मंडल स्तरीय दस दिवसीय कैंप आयोजित किया गया। कुल 578 कैडेट्स ने कैंप में भाग लिया। शुभारंभ कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गौतम राव ने किया। उप कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सिहांत सीबर, सूबेदार मेजर सरदार यशपाल सिंह ने सहभागिता की। कॉलेज निदेशक जगजीत सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। कैडेट्स को पूरी लगन, निष्ठा व अनुशासन के साथ कैंप में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एनसीसी प्रभारी योगेश सिंह, सुनील कुमार, योगेंद्र सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह, डॉ.गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.