Amroha News: केएसएम ग्रुप ने कराया प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण
अमरोहा, सितम्बर 9 -- Amroha News: जिले में अतरासी चौराहे पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह, भाकियू संस्थापक स्व.बाबा महेंद्र सिंह टिकैत व स्व.करतार सिंह की प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाने पर एसकेएम ग्रुप ऑफ एजुकेशन कौराला के डायरेक्टर सरदार जगजीत सिंह को आभार जताया गया। बुधवार को सरदार जगजीत सिंह ने कहा कि इन महान नायकों की सेवा का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक देकर बड़ा उपकार किया था। बाबा टिकैत ने भी अपना पूरा जीवन किसानों के लिए समर्पित किया। कहा कि गन्ने के विलंबित मूल्य भुगतान पर ब्याज देने का कोर्ट का फैसला किसान हित में बड़ा निर्णय है। इस दौरान चमन सिंह, राजवीर सिंह, महावीर सिंह, मुकेश कुमार, थान सिंह, तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.