Amroha News: केएसएम के 50 एनसीसी कैडेट्स को मिला विशेष योगदान सर्टिफिकेट
अमरोहा, अक्टूबर 7 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव कौराला के कुंदन सिंह मैमोरियल इंटर कॉलेज के 50 एनसीसी कैडेट्स को विशेष योगदान सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी कैडेट्स को सम्मान संग प्रमाण पत्र सौंपे गए। बुधवार को कैडेट्स को संबोधित करते हुए ग्रुप निदेशक सरदार जगजीत सिंह ने कहा यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष व गौरव की बात है कि हमारे विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को बटालियन की ओर से विशेष योगदान देने पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए आगे कहा कि सभी कैडेट्स भविष्य में भी एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों में पूर्ण मनोयोग के साथ हिस्सा लेते रहें। इसके माध्यम से आप भविष्य में देश सेवा कर रही विभिन्न पैरामिलिट्री फोर्सेज में जा सकते हैं। इसलिए निरंतर अभ्यास बनाए रखें। इससे जहां आप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.